देहरादून में 87वीं यूटीटी इंटर स्टेट जूनियर-यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का आगाज,

Blog
 Image

देहरादून में 87वीं यूटीटी इंटर स्टेट जूनियर-यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का आगाज,

 सीएम धामी ने किया शुभारंभ

देहरादून।

राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में 87वीं यूटीटी इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल  टेनिस चैम्पियनशिप-2025 का भव्य शुभारंभ हुआ।
बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। उत्तराखंड को पहली बार भारतीय टेबल टेनिस महासंघ की ओर से इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। प्रतियोगिता 15 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी।
इस चैम्पियनशिप में देश के 29 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। चयनित खिलाड़ियों के बीच जूनियर एवं यूथ वर्ग में मुकाबले होंगे। फिलहाल अंडर-19 महिला वर्ग के मैच खेले जा रहे हैं, जिसके बाद पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। प्रतियोगिता को कुल 8 ग्रुपों में विभाजित किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए तेजी से उभर रहा है। उन्होंने भारतीय टेबल टेनिस महासंघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य को इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी मिलने से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन हुआ, जिसमें देशभर से आए खिलाड़ियों ने बेहतर अनुभव प्राप्त किया। राज्य में खेल सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। देहरादून के स्पोर्ट्स कॉलेज में निर्मित आइस रिंक पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं।
सीएम धामी ने कहा कि टिहरी झील में पूरे वर्ष राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की जल क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। शिवपुरी और टनकपुर में राफ्टिंग क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है। इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, रुद्रपुर, हल्द्वानी सहित पर्वतीय क्षेत्रों में आधुनिक खेल अवसंरचना तैयार की जा रही है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। इससे आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरणा मिल रही है। उत्तराखंड अब देवभूमि के साथ-साथ खेलभूमि के रूप में भी आगे बढ़ रहा है।

बॉक्स में 

"राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर एक बड़ी उपलब्धि राज्य के लिए प्राप्त की थी. जिससे आने वाले भविष्य के खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिल रही है. इसके साथ ही देवभूमि अब खेल भूमि के रूप में आगे बढ़ रही है।"
                            पुष्कर सिंह धामी       
                                  मुख्यमंत्री