बंगाल जीत के बाद अब उत्तराखंड मिशन 2027 पर भाजपा का फोकस, महेंद्र भट्ट ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश*

Blog
 Image

गौचर / चमोली।

ललिता प्रसाद लखेड़ा 
*बंगाल जीत के बाद अब उत्तराखंड मिशन 2027 पर भाजपा का फोकस, महेंद्र भट्ट ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश*
      पश्चिम बंगाल में राजनीतिक सफलता के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कर्णप्रयाग में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और उनमें पश्चिम बंगाल में हुई जीत का हवाला देकर जोश दिला गये। कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश अध्यक्ष का जमकर स्वागत किया। 
       इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भट्ट जी ने भाजपा के जिलास्तरीय पदाधिकारियों, नगर मंडल अध्यक्षों,  महामंत्रियों और शक्ति केन्द्र संयोजकों के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। उन्होंने कहा कि हमें आगामी चुनावों को लेकर तैयार रहना है। इसके लिए घर - घर जाकर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देनी है।  उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि पार्टी लगातार जिला, मंडल, शक्ति केन्द्र और बूथ स्तर पर बैठक कर संगठन को चुनावी मोड में ला रही है। उन्होंने दावा करते हुऐ कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा चमोली जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
     महेंद्र भट्ट ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचा है और इसी विश्वास के दम पर भाजपा एक बार फिर प्रचंड जीत हासिल करेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। पार्टी की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की टीमें गांव - गांव जाकर
 प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। निश्चित ही हमें इसका लाभ आगामी विधानसभा चुनावों में मिलेगा।
         भाजपा जिला महामंत्री अरूण मैठाणी के सफल संचालन में हुऐ इस कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, विधायक भूपाल राम टम्टा, दायित्वधारी हरक सिंह नेगी, प्रदेश मंत्री सतीश लखेड़ा,
जिला सह प्रभारी महावीर पंवार, जिला महामंत्री विनोद कनवासी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, महामंत्री चेतन मनोड़ी आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।