देहरादून
बीकेटीसी के नये वित्त नियंत्रक हेम कांडपाल ने संभाला कार्यभार।सीटीआरएफए के उपनिदेशक सहित एनसीसी, होमगार्ड वित्त अधिकारी का दायित्व।ऋषिकेश ट्रांजिट केंप कार्यालय में बीकेटीसी अधिकारियों-कर्मचरियों ने किया स्वागत

25 मई सेंटर फार ट्रेनिंग एंड रिसर्च इन फाइनेंशियल एडमिस्ट्रेशन ( सीटीआरएफए) उपनिदेशक हेम कांडपाल ने सोमवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कार्यालय में श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के नये वित्त नियंत्रक का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर समिति के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी सहित अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने वित्त नियंत्रक का स्वागत किया। इसके पश्चात वित्त नियंत्रक ने बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी से भी भेंट की।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद वित्त नियंत्रक हेम कांडपाल ने कहा कि वह समिति की वित्तीय व्यवस्थाओं को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं एवं मंदिर समिति की योजनाओं के सफल संचालन में वित्तीय अनुशासन प्राथमिकता रहेगी ।
इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी ने नये वित्त नियंत्रक का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा बीकेटीसी कार्यालय पत्रावलियों के बावत जानकारी सांझा की।

साथ ही उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी वित्त नियंत्रक का अभिनंदन किया तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी सहित ओएसडी राकेश सेमवाल, प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी,डा. हरीश गौड़, कार्यालय प्रभारी संजय भट्ट, आशुतोष शुक्ला,अनीता बर्त्वाल, दीपेंद्र रावत, बिनोद नौटियाल आदि मौजूद रहे।
हेम कांडपाल उत्तराखंड वित्त सेवा के वरिष्ठ अधिकारी है तथा सीटीआरएफए देहरादून के उपनिदेशक है।उनके पास राष्ट्रीय केडेट कोर ( एनसीसी) सहित होम गार्ड के वित्त अधिकारी का भी प्रभार है।

