उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गयी है। एक

Spread the love

रुद्रप्रयाग।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गयी है। एक तरफ बीजेपी लोगों से जनसम्पर्क कर रही है तो वहीँ कांग्रेस पीछे न छूट जाए इसी को लेकर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता व केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 11 नवंबर को विजय शंखनाद रैली की शुरुआत करने जा रही है, जिसके तहत कांग्रेसी कार्यकर्त्ता पूरे प्रदेश में गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जनता को अवगत करवाएगी।

रुद्रप्रयाग में एक पत्रकारवार्ता के दौरान विधायक मनोज रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए राज्य में व्यापक जनसंपर्क अभियान चला रही है। यह चुनाव संविधान की मूल भावना धर्मनिरपेक्षता समाजवाद लोकतंत्र और कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को स्थापित करने की कांग्रेसी सोच बनाम भाजपा की विध्वंसकारी नीतियों के बीच होगा।

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों को जनमानस तक पहुँचाने का आह्वान किया। साथ ही जनता की समस्याओं को पार्टी के नेताओं तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले चुनावी घोषणा पत्र में जिन मुद्दों का वादा किया था, उन पर कोई काम नहीं हुआ है। भाजपा के मनसूबे काम के नहीं है। साथ ही कहा कि बुधवार को कांग्रेस की हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान से शुरू होने वाली प्रस्तावित संकल्प विजय शंखनाद रैली को भाजपा सरकार ने इजाजत नहीं दी है, लेकिन अब यह रैली 11 नवंबर को शुरू होगी। जिसमें तमाम पार्टी छोड़कर आए नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जाएगी और 14 नवंबर बाल दिवस पर प्रदेशभर में न्याय पंचायत स्तर पर बाल एवं युवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 15 व 16 नवंबर को ग्राम पंचायत स्तर पर वरिष्ठ नेता रात्रि विश्राम करेंगे। 19 नवंबर को पूर्व पीएम स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रदेश भर में मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। नवंबर माह के तीसरे सप्ताह में परिवर्तन यात्रा के तीसरे चरण के कार्यक्रम एवं 26 नवंबर को प्रदेशभर में संविधान बचाओ दिवस का आयोजन किया जाएगा।

प्रेससवार्ता में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, मनोहर रावत, लक्ष्मण रावत, शैलेंद्र गोस्वामी, ताजवर खत्री, गोल्डी राणा, बंटी जगवाण, देवेंद्र भंडारी, अजय पुंडीर आदि उपस्थित रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!