*भाजपा कार्यकर्ता विजय संकल्प रैली को सफल बनाने में निभाए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका– रघुवीर बिष्ट*
चमोली
भारतीय जनता पार्टी बद्रीनाथ विधानसभा की *विजय संकल्प यात्रा* की तैयारी बैठक जिला मुख्यालय गोपेश्वर मैं भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय के सभागार मैं संपन्न की हुई।बैठक में विजय संकल्प यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को यात्रा की तैयारियां हेतु जिम्मेदारियां दी गई जिसमें महिला मोर्चा को स्वागत हेतु एवं युवा मोर्चा को बाइक रैली हेतु जिम्मेदारियां दी गई वही वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को स्वागत एवं रिलीवर जनसभा संबंधी अनेकों जिम्मेदारियां दी गई। तैयारी बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सुशासन एवं लोकप्रियता से सभी विपक्षी दल घबराए हुए हैं वही उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से जनता भारतीय जनता पार्टी से श्रृंखलाबद्ध जुड़ रही हैं हम सबको प्रयास करना होगा जी गांव-गांव में जाकर विजय संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए जन जन को बताना होगा। इस अवसर पर विजय संकल्प यात्रा के जिला संयोजक सतीश लखेड़ा कहा कि जिस प्रकार से बदला विधानसभा में अनेकों विकास के कार्य हुए हैं उसको देखते हुए जनता का रुझान विजय संकल्प यात्रा को अपना आशीर्वाद देने के लिए जनता उत्सुक है हम सबको अपना संदेश गांव-गांव तक पहुंचाना होगा वही बैठक में विधानसभा प्रभारी राकेश जोशी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को विजय संकल्प रैली के महत्व को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार एवं प्रसार करना होगा।
इस अवसर पर यह तय हुआ कि गोपेश्वर बस स्टेशन पर होने वाली विशाल जनसभा की तैयारी के लिए महिला मोर्चा युवा मोर्चा भूतपूर्व सैनिकों एवं महिला मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को समान रूप से जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट , जिला प्रवाशी शशि दत्त शर्मा महेंद्र कालडा, विजय संकल्प यात्रा के जिला संयोजक सतीश लखेड़ा,,सह संयोजक हरक सिंह नेगी, पूर्व क्षेत्र प्रचारक रमेश गडिया, पूर्व विधायक अनिल नोटियाल विधानसभा प्रभारी राकेश जोशी,सह प्रभारी श्रीमती हिमानी वैश्णव,नगर पालिका अध्यक्ष दम्यनती रतुडी,टीका प्रसाद मैखुरी, राकेश कुमार डिमरी, पंकज डिमरी,मनोरमा नैनवाल, प्रमुख गैरसैण शशीकला, प्रमुख कर्ण प्रयाग चंद्रेश्वरी ,लक्षमी जोशी, शशी देवी,संजय सिंह रावत महिपाल सिंह नेगी , जगमोहन सिंह कठैत , विनोद कुमार सिंह नेगी कैप्टन गैणा सिंह , महावीर सिंह रावत मंगल नारायण झगड सिंह राकेश सिंह नेगी गंगा सिंह पंवार,राम चन्द्र गोड प्रेम संगीलाआदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री समीर मिश्रा ने किया।