काग्रेंस के तीनों  प्रभारियों ने 2022 में होनें वाले विधानसभा चुनावों में सभी पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं के साथ में बैठक ली।दिया एकजुटता का मंत्र

Spread the love

चमोली / गोचर

गौचर में  अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी  से नियुक्त गढ़वाल लोकसभा प्रभारी   कुलदीप कुमार जी(पूर्व मंत्री हिमांचल प्रदेश), जिला चमोली के लिए काँग्रेस पर्यवेक्षक कुलदीप पठानियाँ जी(पूर्व विधायक हिमांचल प्रदेश) तथा जिला रुद्रप्रयाग पर्यवेक्षक  तिलक राज  शर्मा (पूर्व विधायक हिमांचल प्रदेश) ने जनपद चमोली व रुद्रप्रयाग के काँग्रेस कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक ली।

जिला कांग्रेस कमेटी चमोली के अध्यक्ष  वीरेंद्र सिंह रावत   ओर काँग्रेस के  जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग  ईश्वर सिंह बिष्ट  की संयुक्त अध्यक्षता में कार्यकर्ता की  बैठक ली।

 

तीनों  प्रभारियों ने 2022 में होनें वाले विधानसभा चुनावों में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी से नियुक्त सभी प्रत्याशियों को जिताने के लिए मजबूती व एकजुटता से काम करने पर बल दिया तथा पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए उत्तम कार्य करने वाले कार्यकर्ता व पदाधिकारी को कांग्रेस पार्टी सम्मानित करने का कार्य करेगी।

बैठक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 जीतराम , केदार विधायक  मनोज रावत , पूर्व मंत्री  मातवर कंडारी , काँग्रेस जिला अध्यक्ष चमोली  वीरेंद्र सिंह रावत, जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग  ईश्वर बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग  लक्ष्मी राणा  प्रदेश महामंत्री  हरिकृष्ण भट्ट, प्रदेश सचिव  मुकेश नेगी , नगर अध्यक्ष गौचर  सुनील पंवार , काँग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजयकिशोर भंडारी , सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष , एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष  मोहन भंडारी , विधानसभा प्रभारी कर्णप्रयाग  रीता पुष्पान आदि ने संबोधित किया।


इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष कर्णप्रयाग  राजेन्द्र सगोई , नगर अध्यक्ष कर्णप्रयाग महेेेश खंडूरी , वरिष्ठ कांग्रेस नेता  भुवन नौटियाल  विधानसभा सह प्रभारी  ईश्वरी मैखुरी, थराली ब्लॉक अध्यक्ष  देवी जोशी , ब्लॉक अध्यक्ष देवाल  इंद्र सिंह राणा , ब्लॉक अध्यक्ष घाट

सुखवीर सिंह रौतेला , ब्लॉक अध्यक्ष गैरसैण  कुँवर सिंह बिष्ट  जिला पंचायत सदस्य  लक्ष्मण बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष नारायणबगड़  गिरीश कंडवाल  जखोली ब्लॉक प्रमुख  प्रदीप थापियाल , पूर्व राज्यमंत्री  सुरेंद्र सिंह बिष्ट , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष  लक्ष्मण रावत , सेवादल के प्रदेश महामंत्री श्सुरेश डिमरी  जिला आईटी सेल अध्यक्ष  मनोज रावत जी, जिला प्रवक्ता  अर्जुन नेगी , महिला ब्लॉक अध्यक्ष सोहनी भंडारी जी आदि लोग शामिल रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!