पिंकी हत्याकांड का शातिर ईनामी हत्यारोपी गुलाब सिंह कर्णप्रयाग से गिरफ्तार,
गोपेश्वर
। पिंकी हत्याकांड के आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। गुलाब सिंह पुत्र जवाहर सिंह निवासी खैता मानमती तहसील थराली चमोली जो कि 15 अक्टूबर को राजस्व क्षेत्र नलधूरा तहसील थराली में पंजीकृत हुआ। लेकिन जघन्य अपराध होने के कारण विवेचना राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस को स्थानांतरित की गई। घटना के बाद से ही अभियुक्त गुलाब सिंह लगातार फरार चल रहा था। जिसके बाद न्यायालय से अभियुक्त के गिरफ्तारी के वारंट प्राप्त किए गए। तथा कुर्की के नोटिस प्राप्त कर कुर्की की कार्यवाही की गई। अभियुक्त को मफरुर घोषित किए जाने के बाद 2500/- रुपए का ईनाम घोषित किया गया तथा ईनामी राशि बढ़ाकर 5000/- रुपए रखी गई। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग के मार्गदर्शन/पर्यवेक्षण में कुशल सुरागरसी,पतारसी करते हुए एसओजी के माध्यम से सर्विलांस की मदद से एक वर्ष से फरार चल रहे अभियुक्त गुलाब सिंह उपरोक्त को सिमली बैंड निकट वन विभाग बैरियर के पास से समय गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम-
1- अमित कुमार सैनी पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग/विवेचक
2- बृजमोहन राणा प्रभारी निरीक्षक थराली
3- ध्वजवीर सिंह पंवार थानाध्यक्ष पोखरी
4- उप0नि0 दिनेश पंवार चौकी प्रभारी देवाल
5- कां0 लक्ष्मण नेगी क्षेत्राधिकारी पेशी कर्णप्रयाग
सर्विलांस टीम-
1- सुश्री नताशा सिंह पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन
2- उप0नि0 नवनीत भण्डारी प्रभारी एस0ओ0जी
3- कां0 चन्दन नागरकोटी एस0ओ0जी
4- कां0 आशुतोष तिवाडी एस0ओ0जी
5- कां0 राजेन्द्र एस0ओ0जी