गैरसैण  ब्लॉक के ग्राम सभा  बदिया मेहलचौरी  में विशेष  स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

Blog
 Image


 गैरसैण  ब्लॉक के ग्राम सभा  बदिया मेहलचौरी  में विशेष  स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

 गोपेश्वर (चमोली) 


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग,बाल विकास विभाग, एवं शिक्षा विभाग चमोली के सहयोग से  ग्राम सभा बदिया मेंहलचोरी में  विशेष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर  आयोजित किया गया। यह शिविर प्रातः 10बजे से अपराह्न 2 बजे तक चला, जिसमें गैरसैण   ब्लॉक के बदिया मेंहलचौरी उपकेंद्र के  विभिन्न गांव  से आए लगभग ___20_ गर्भवती महिलाओं समेत _ मरीजों एवं उनके परिवार जनों ने भाग लिया।

शिविर में  चिकित्सकों की टीम द्वारा  गर्भवती महिलाओं एवं अन्य लोगों की जांच की गई।  उन्हें आवश्यक दवाइयाँ वितरित की गईं।

शिविर उद्घाटन ग्राम प्रधान श्रीमती दीपा देवी ने किया उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं एवं  उनके परिवार जनों को सुरक्षित संस्थागत  प्रसव के लाभ और घरेलू प्रसव के खतरे के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने  सभी गर्भवती महिलाओं को समय पर जांच, तथा सुरक्षित संस्थागत प्रसव को  प्राथमिकता देने की अपील की।स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा   घर-घर जाकर उनके गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिवार जनों से संपर्क कर सुरक्षित प्रस्ताव संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में जानकारी दी अभियान के तहत इंटरपर्सनल कम्युनिकेशन बैठक का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं को घर पर प्रसव  से जुड़े संभावित खतरों एवं जटिलताओं के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि जच्चा बच्चा की सुरक्षा के लिए अस्पताल में प्रसव कराना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है,गर्भवती महिला के पोषण संबंधी जानकारी प्रदान किया गया तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत  संस्थागत प्रसव करने वाली प्रसूता को इजा बोई शगुन योजना के तहत ₹2000 का प्रोत्साहन राशि उनके खातों में हस्तांतरित करने एवं जननी सुरक्षा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में ₹1400 एवं शहरी क्षेत्र में ₹1000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान किया गया।बैठक के दौरान गर्भवती महिलाओं के साथ बर्थ प्लान पर भी विशेष चर्चा की गई जिसमें प्रसव से पूर्व की तैयारियां समय पर जांच संतुलित आहार एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने के उपाय के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। इसके अतिरिक्त शिविर में  सभी स्थानीय  20 लोगों का ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श काउंसलिंग भी प्रदान किया गया। जिससे आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागृत किया जा सके इस अवसर पर डॉ अनुष्का  महिला चिकित्सा अधिकारी, लक्ष्मी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी,बबीता देवी शिक्षिका,राधा देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,राजमती देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,एवं हिम्मत सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।