थराली में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा, औचक छापेमारी से मचा हड़कंप।

Blog
 Image

थराली में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा, औचक छापेमारी से मचा हड़कंप।


सुभाष पिमोली थराली/chamoli
 उप जिलाधिकारी थराली के आदेश पर थराली में अवैध खनन के खिलाफ स्थानीय प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए औचक निरीक्षण अभियान चलाया। निर्धारित सीमा से बाहर खनन एवं अवैध खनिज परिवहन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद तहसीलदार थराली  अक्षय पंकज के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। टीम में राजस्व निरीक्षक थराली  सतीश चंद्र डोभाल, राजस्व उपनिरीक्षक थराली रोबिट सिद्दीकी एवं राजस्व उपनिरीक्षक कुलसारी मनीष सिंह शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान चेपड़ों स्थित पिंडर नदी पर रिवर ड्रेजिंग पट्टे के आसपास अनियमितताएं पाए जाने पर पट्टा धारक दलवीर राम रोधयाल पुत्र कुंदन राम ग्राम बनेला तहसील थराली जनपद चमोली के पक्ष में खसरा संख्या 117 कुल रकवा 12. 2 हेक्टेयर मध्य0.500 हेक्टेयर भूमि स्वीकृत पट्टे से खनिज मलवा आरबीएम और सेंट के परिवहन की अनुमति मिली थी लेकिन उनके द्वारा सीमा बंधन से बाहर 30 मीटर *20 मीटर *02 मी कुल 120 घन मीटर अतिरिक्त अवैध खनन पाया गया मौके पर उपस्थित पट्टा धारक को उपरोक्त भूमि को खुर्द बुद्ध किए जाने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया तो उनके द्वारा मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर पाया  जिससे यह प्रतीत  होता है कि पट्टा धारक द्वारा उत्तराखंड रीवर ड्रेजिग नीति 2024 उत्तराखंड खनिज अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण का निवारण नियमावली 2021 तथा संशोधन 2024 का उल्लंघन करता पाया गया है उपरोक्त अंकुलित मैप में 120 घन मीटर का मूल्यांकन खनन विभाग द्वारा किया जाना  है जिससे सुसंगत धाराओं में अग्रिम चालान की कार्रवाई की जा सके संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध  चालान हेतु रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है । प्रशासन ने दो टूक कहा कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।