संविधान दिवस पर जिला कार्यालय चमोली में कार्मिकों ने ली प्रस्तावना की शपथ

Blog
 Image

चमोली 

संविधान दिवस पर जिला कार्यालय चमोली में कार्मिकों ने ली प्रस्तावना की शपथ

संविधान दिवस के शुभ अवसर पर गुरुवार को जिला कार्यालय, चमोली  परिसर में एक विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान परियोजना निदेशक  आनंद सिंह भाकुनी ने जिला कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान सभी कार्मिकों ने भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा देश के समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, समानता और बंधुता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

इस दौरान मुख्य कृषि अधिकारी जे0पी तिवारी, जिला पर्यटन अधिकारी अरविन्द गौड़, कोषाधिकारी राजीव कांत सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूर रहे।