विधायक  के आश्वासन पर कर्णप्रयाग में बहुगुणा नगर के आपदा पीड़ितों ने किया आंदोलन स्थगित

Blog
 Image

चमोली 

ललिता प्रसाद लखेड़ा 
विधायक  के आश्वासन पर कर्णप्रयाग में बहुगुणा नगर के आपदा पीड़ितों ने किया आंदोलन स्थगित


        पुनर्वास और मुआवजे की मांग को लेकर कर्णप्रयाग के आपदा पीड़ितों का सात मई से शुरू हुआ धरना प्रदर्शन आज कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल के आश्वासन पर स्थगित हो गया है।


           आपदा पीड़ितों के बीच धरना स्थल पर पहुचे विधायक अनिल नौटियाल ने कहा है कि आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए धामी सरकार प्रतिबद्ध है । उन्होंने आपदा पीड़ितों से कहा कि प्रभावित परिवारों के एक शिष्टमंडल को जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलाया जाएगा । वही धामी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे लोगो ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर हमारी मांगे नही मानी गयी तो फिर से धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा । इस दौरान उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग अलकेश नौडियाल भी मौजूद थे। 
          बीते चार वर्षों से आपदा का दंश झेल रहे कर्णप्रयाग नगर पालिका के बहुगुणा नगर के आपदा पीड़ितों के धरने के 19वें दिन आज कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल आपदा पीड़ितों की सुध लेने उनके बीच पहुचे । और उनकी समस्या सुनी । आपदा पीड़ितों को भरोषा दिलाते हुए कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि पीड़ित परिवारों की मदद के लिए लगातार सरकार से वार्ता कर की जा रही है 
निश्चित ही कर्णप्रयाग के आपदा पीड़ितों को जोशीमठ आपदा की तर्ज पर मुआवजा दिया जाना चाहिए इस सम्बंध में जल्द जिलाधिकारी से भी मुलाकात की जाएगी । विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर आपदा पीड़ितों के एक शिष्टमंडल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलाया जाएगा । ताकि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाया जा सके ।
        वहीं धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि विधायक के आश्वासन के बाद हम आज से धरना समाप्त नही स्थगित कर रहे है । एक सप्ताह के भीतर यदि हमारी मांगे पूरी नही की गयी तो सरकार के खिलाफ फिर से धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर पुष्कर रावत, कमला रतूड़ी, रीना रावत, पदिमा दानू, मनवर रावत, संजय नौटियाल, हरिराम, गौरी मित्तल, आदि मौजूद थे ।