मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के प्रस्तावों पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

Blog
 Image

चमोली 

मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के प्रस्तावों पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

दूरस्थ गांवों की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने पर प्रशासन का फोकस

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिलाधिकारी वीसी कक्ष में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (MMGSY) के तहत प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में प्रस्तावित मोटर मार्गों की प्रगति एवं संस्तुति संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई।

 

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि प्रस्तावित मोटर मार्गों की संस्तुति चयन समिति से शीघ्र कराकर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में अधिशासी अभियंता आरडब्ल्यूडी अल्लादिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत निर्धारित 15 किमी लक्ष्य के सापेक्ष 35.40 किमी तथा उच्चीकरण हेतु निर्धारित 3 किमी लक्ष्य के सापेक्ष 5.50 किमी मोटर मार्गों के प्रस्तावों को संस्तुति हेतु चयन समिति के सम्मुख प्रस्तुत की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत दूरस्थ एवं छोटी आबादी वाले गांवों को सड़क संपर्क से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बाजार तक पहुंच आसान हो सके। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।