डीएम सविन बंसल की पहल, दो असहाय माताओं को 1-1 लाख की आर्थिक सहायता
देहरादून।
जिले में आर्थिक तंगी और विपरीत परिस्थितियों से जूझ रही दो असहाय महिलाओं को जिला प्रशासन ने राहत देते हुए 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर यह सहायता सीएसआर फंड से दी गई।
सुद्दोवाला निवासी मीना ठाकुर के पति पिछले आठ वर्षों से लापता हैं, जिसके बाद उन पर पांच बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी आ गई। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और उनकी दो बेटियां दिव्यांग हैं। उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने उन्हें 1 लाख रुपये की सहायता दी। साथ ही उनकी बेटियों की शिक्षा “प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा” के तहत जारी रखने और दिव्यांग बेटियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए गए।
वहीं खुड़बुड़ा क्षेत्र की अमृता जोशी को भी 1 लाख रुपये की सहायता दी गई। उनके पति उन्हें छोड़ चुके हैं और वह दूसरों के घरों में काम कर अपने दो बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। आर्थिक तंगी के कारण बेटे की पढ़ाई और इलाज प्रभावित हो रहा था। प्रशासन की इस मदद से वह अब बेटे के इलाज, स्कूल फीस और अन्य जरूरी खर्च पूरे कर सकेंगी।
जिला प्रशासन का कहना है कि जरूरतमंद और असहाय परिवारों की मदद के लिए आगे भी ऐसे मानवीय प्रयास जारी।

