Chamoli
ललिता प्रसाद लखेड़ा
*राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी में छात्रा परिषद का हुआ गठन*
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी में छात्रा परिषद का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों पर चुनाव किया गया तथा वोट के माध्यम से पदाधिकारी चुने गये।

प्रधानाचार्य गम्भीर सिंह असवाल ने बताया कि विद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब (Electoral literacy club) के अन्तर्गत छात्रा परिषद का गठन किया गया, जिसमें भारतीय लोकतंत्र में अपनायी जाने वाली सभी प्रक्रियाओं तथा मतदाता के अधिकारों एवं मतदान की आवश्यकता के सम्बन्ध में छात्राओं को जानकारी दी गयी तथा छात्रा पदाधिकारियों के चुनाव में भी सभी प्रक्रियाओं ( नामांकन, प्रचार, मतदान कार्मिकों के माध्यम से मतदान कराना, मतदान कक्ष में मतदान करना, वोटों की गणना, शपथग्रहण आदि) का अनुसरण करते हुए निर्वाचन सम्पन्न किया गया।
अध्यक्ष पद पर महक कक्षा 12, उपाध्यक्ष पद पर दिया कक्षा 11, सचिव पद पर
साक्षी कक्षा 10, सहसचिव पद पर निकिता कक्षा 9 की छात्रा निर्वाचित हुईं।
निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराने में ई0एल0सी0 प्रभारी श्रीमती विजयालक्ष्मी रावत, रेखा पटवाल राणा, पूनम नेगी , अनुराधा राणा, इन्दु आर्य , निशा, विश्वेश्वरी सजवाण, सविता राज आदि शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।।

