देहरादून में शुरू हुआ इंडिया ट्रैवल मार्ट 2026

Blog
 Image

देहरादून में शुरू हुआ इंडिया ट्रैवल मार्ट 2026


देहरादून।

देहरादून के चकराता रोड स्थित एलपी विलास में शुक्रवार को तीन दिवसीय इंडिया ट्रैवल मार्ट  देहरादून–उत्तराखंड 2026 का उद्घाटन उत्तराखंड पर्यटन की अतिरिक्त निदेशक पूनम चंद ने किया। कार्यक्रम में पर्यटन उद्योग से जुड़े कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।


प्रदर्शनी में भारत सरकार के इंडिया टूरिज्म, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और उत्तराखंड पर्यटन विभाग के अधिकारी सहित देशभर से होटल, रिसॉर्ट और टूर ऑपरेटर शामिल हुए।
आईसीएम ग्रुप द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम 13 से 15 मार्च तक चलेगा। इसमें पर्यटन बोर्ड, ट्रैवल कंपनियां, एयरलाइंस और डेस्टिनेशन मैनेजमेंट कंपनियां भाग ले रही हैं।
आईसीएम ग्रुप के चेयरमैन अजय गुप्ता ने कहा कि देहरादून पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है और यहां आयोजित ट्रैवल मार्ट उद्योग को नए व्यापारिक अवसर प्रदान करेगा।