govt-ads
govt-ads

पंच केदार में प्रसिद्ध कलपेश्वर महादेव मंदिर में हो रहे भूस्खलन की रोकथाम पर जिलाधिकारी चमोली को दिया ज्ञापन ।

Blog
 Image

पंच केदार में प्रसिद्ध कलपेश्वर महादेव मंदिर में हो रहे भूस्खलन की रोकथाम पर जिलाधिकारी चमोली को दिया ज्ञापन ।
गोपेश्वर चमोली 

 जिला अधिकारी चमोली ने आपदा प्रबंधन विभाग को स्थिति सामान्य करने के निर्देश दिए। गोपेश्वर नगर के अंतर्गत बर्मिसैण तोक में हो रहे भारी भूस्खलन की चपेट में घिंगराण कुजौमैकोट को जोडन वाला मुख्य मार्ग विगत दिनों से पूर्ण रूप से बंद पडा है और अब आवासीय मकानें भी भूस्खलन की चपेट में आने वाली है। आज मेरे साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवर खडोरा योगेन्द्र सेमवाल जिला अधिकारी चमोली गौरव जी से मिले और स्थित की गंभीरता को उनके सम्मुख रखा। जिला अधिकारी चमोली ने तत्काल लोकनिर्माण विभाग को ड्रोन से पूरे क्षेत्र मैपिंग करने के लिए कहा तत्पश्चात सिंचाई विभाग चमोली नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी गोपेश्वर लोक निर्माण विभाग गोपेश्वर के अधिशासी अभियंता तनुज कंबोज एवं उप जिलाधिकारी चमोली की उपस्थिति में गंभीरता से उपरोक्त भूस्खलन की रोकथाम के लिए तकनीकी जानकारी के माध्यम से  सफल प्रयास किया। तकनीकी विशेषज्ञों से उपरोक्त भूस्खलन की रोकथाम के लिए डिजाइनिंग करने के आदेश प्रांतीय खंड गोपेश्वर को दिए गए।वर्तमान में समय में घिंगराण कुंजो मैकोट को जोड़ने वाली सड़क  को  खोलने के लिए तात्कालिक प्रयास भी रात दिन जारी है जल्द ही सड़क आवाजाही के लिए खुल जाएगी।उर्गम क्षेत्र के समाजसेवी राजेन्द्र सिंह नेगी और पूर्व सैनिक महावीर सिह उपस्थित रहे।