विधायक नौटियाल ने किया सम्पूर्ण पूजन प्रकाश पुस्तक  का विमोचन

Blog
 Image

 चमोली। 22 सितंबर
 

ललिता प्रसाद लखेड़ा 
*विधायक नौटियाल ने किया सम्पूर्ण पूजन प्रकाश पुस्तक  का विमोचन


      श्री बदरीश कीर्ति  संस्कृत महाविद्यालय डिम्मर सिमली में विधायक अनिल नौटियाल ने सम्पूर्ण पूजन प्रकाश पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक विमोचन समारोह में विधायक अनिल नौटियाल ने कक्षा कक्ष एवं वेद कक्ष के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा भी की गई।
      पुस्तक का विमोचन करते हुऐ बतौर मुख्य अतिथि कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि संस्कृत विद्यालयों में संस्कृत शिक्षा से संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है।  बच्चों में संस्कृत शिक्षा के प्रति रूझान बढ़ा है। संस्कृत के विद्यालयों में सेवा भाव से शिक्षा दिये जाने से छात्र अनुशासित व संस्कारवान रहते हैं। उन्होंने समारोह में विद्यालय के कक्षा कक्ष व वेद कक्ष के लिये 5 लाख रूपये देने की घोषणा की।
      सहायक निदेशक मनसा राम मैन्दोली ने कहा पुस्तक को लिखने में नौ साल का समय लगा। इस पुस्तक में संस्कृत में रूचि रखने वालों के लिए सम्पूर्ण  पूजा का ज्ञान मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के संस्कृत  विद्यालय आजादी से पहले के खुले है जो कि आज भी अपने संसाधनो से चल  रहे हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.  माताराम पुरोहित ने कहा कि    संस्कृत के उत्थान के कार्य हो रहे हैं। कहा कि वर्तमान समय में श्री बदरीश कीर्ति संस्कृत महाविद्यालय डिम्मर सिमली में निरन्तर छात्र संख्या बढ रही है। बताया कि संजय  लाल शाह की स्मृति में आवासीय छात्रों को 50 कम्बल वितरित किये गये एवं सभी छात्रों को पूजन प्रकाश पुस्तक दी गयी है।
       डाक्टर पी. के. सेमवाल के संचालन में हुऐ इस कार्यक्रम में आदर्श संस्कृत ग्राम डिम्मर की प्रधान विनीता डिमरी, विशिष्ठ अतिथि देवी प्रसाद पुरोहित, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जगदम्बा बैंजवाल सहित रूद्रप्रयाग और चमोली जनपद के समस्त संस्कृत विद्यालयों के प्रधानाचार्य व अध्यापक मौजूद रहे।