मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में सिविल मिलिट्री लायजन कॉन्फ्रेंस की बैठक आयोजित की गई।

Spread the love

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में सिविल मिलिट्री लायजन कॉन्फ्रेंस की बैठक आयोजित की गई।

 

उत्तराखण्ड शासन एवं सेना के अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित विभिन्न एजेंडा बिन्दुओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री   ने कहा कि उत्तराखण्ड सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है।

सेना को राज्य सरकार से सहयोग की जो अपेक्षाएं होंगी, उनको प्राथमिकता में रखते हुए उचित हल निकाला जाएगा।

 

मुख्यमंत्री  ने कहा कि उत्तराखण्ड में जन सुविधा एवं सेना की सुविधा हेतु विभिन्न गतिविधयों के लिए जहाँ संयुक्त सर्वे की जरूरत है जिला प्रशासन एवं सैन्य अधिकारी संयुक्त सर्वे कर 3 सप्ताह के अन्दर शासन को रिपोर्ट दें।

उन समस्याओं का उचित निदान करवाया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, लेफ्टिनेंट जनरल जे.पी. मैथ्यू, जीओसी उत्तर भारत एरिया, मेजर जनरल संजीव खत्री जीओसी उत्तराखण्ड सब एरिया, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, डी जी पी अशोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!