*उप चुनाव में जीत के बाद नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक ने जोशीमठ क्षेत्र की जनता का किया आभार व्यक्त।लखपत बुटोला*

Spread the love

 

उप चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक ने जोशीमठ क्षेत्र की जनता का किया आभार व्यक्त।

जोशीमठ/ चमोली

बद्रीनाथ विधान सभा उप चुनाव में जबरदस्त जीत के साथ बद्रीनाथ विधान सभा सीट के नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक लखपत सिंह बुटोला जोशीमठ छेत्र की जनता का आभार व्यक्त करने जोशीमठ नगर पहुंचे, इस दौरान टीसीपी तिराहे से लेकर अपर बाजार जोशीमठ होकर मारवाड़ी चौक तक कांग्रेस पार्टी के कार्य कर्ताओं के साथ मिलकर विधायक बद्रीनाथ

लखपत बुटोला ने रोड शो के माध्यम से जोशीमठ नगर की जनता का हाथ जोडकर आभार जताया, वहीं इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्य कर्ताओं ने जबरदस्त नारे बाजी के साथ होली का जश्न भी मनाया।

वहीं रोड शो से पूर्व विधायक बद्रीनाथ लखपत सिंह बुटोला जोशीमठ के भगवान श्री नरसिंह नव दुर्गा मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने भगवान श्री नरसिंह और नव दुर्गा शक्ति मां के मंदिर में दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया।


Spread the love
error: Content is protected !!