*भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ न्याय पंचायत केन्द्र बमोथ में सुना प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का 111 वां संस्करण*

Spread the love

गौचर / चमोली।

ललिता प्रसाद लखेड़ा
*भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ न्याय पंचायत केन्द्र बमोथ में सुना प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का 111 वां संस्करण*


जनपद चमोली की पोखरी विकासखंड के न्याय पंचायत केन्द्र मुख्यालय बमोथ में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 111 वां संस्करण सुना गया। मन की बात कार्यक्रम के बाद भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात से लोगों को बहुत सारी अच्छी प्ररेणा मिलती रहती है। जिसे लोग अंगीकार कर अपने जीवन में उतार रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित देश बनने की दिशा में अग्रसर है। प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है ‌
विकासखंड पोखरी के न्याय पंचायत केन्द्र मुख्यालय बमोथ के पंचायत भवन में हुऐ कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने मोदी के मन की बात को ध्यान पूर्वक सुना गया। इस मौके पर कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन मंत्री की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुऐ।

 


मोदी के मन की बात कार्यक्रम में पोखरी ग्रामीण मंडल प्रभारी जयकृत बिष्ट, प्रवासी प्रभारी लक्ष्मण राणा, कुन्दन परिहार, न्याय पंचायत बूथ संयोजक प्रकाश रावत, बूथ अध्यक्ष सुधीर नेगी, पोखरी ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष बिनोद खत्री, हरीश चमोली, बृजमोहन भट्ट, लक्ष्मण खत्री, गजपाल बर्त्वाल, शुक्रू लोहिया, मुकेश भंडारी, धीरेन्द्र चौधरी, सुखदेव चौहान, अनिल बहुगुणा, कमल सिंह रावत, वीरेंद्र भंडारी, प्रीतम ठाकुर आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!