मुख्यमंत्री  धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी हैं।

Spread the love

देहरादून

 

मुख्यमंत्री  धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी हैं।

 

उनके जीवन और उनकी रचनाओं से हमें सत्य, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। महर्षि वाल्मीकि जमीनी स्तर से धर्म की पराकाष्ठा हासिल करने वाले महात्मा थे।

 आदि काव्य रामायण जैसे कालजयी ग्रंथ की रचना कर एक आदर्श समाज का चित्रण प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक सद्भाव और समानता का संदेश दिया। उनके द्वारा दी गई समरसता, सद्भाव तथा मानवता जैसे नैतिक मूल्यों की शिक्षा आज पहले से कहीं ज्यादा प्रासंगिक है।

 

उनके विचार एवं आदर्श हमें समतामूलक समाज की स्थापना की प्रेरणा देते रहेंगे।

हम सभी को महर्षि वाल्मीकि के महान दृष्टिकोण एवं उनके द्वारा दी गई शिक्षा को अपने व्यवहारिक जीवन में अपनाने का संकल्प लेना होगा। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा व सम्मान की अभिव्यक्ति होगी।


Spread the love
error: Content is protected !!