कर्णप्रयाग सी ओ  विमल प्रसाद  द्वारा थाना थराली में ली गयी CLG मेम्बर की मीटिंग व कर्मचारियों का सम्मेलन।

Spread the love

चमोली / थराली

कर्णप्रयाग सी ओ  विमल प्रसाद  द्वारा थाना थराली में ली गयी CLG मेम्बर की मीटिंग व कर्मचारियों का सम्मेलन।

पुलिस अधीक्षक चमोली  यशवंत सिंह चौहान  के निर्देशन में आज दिनांक 08/12/2021 को क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग  विमल प्रसाद  द्वारा थाना थराली में CLG मेम्बर की मीटिंग ली गयी।

 

जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की आपराधिक घटनाओं की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष को सूचित करने की अपील की गयी। तत्पश्चात क्षेत्राधिकारी  द्वारा थाने में उपस्थित सभी कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याएं पूछी गयी एवं शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया।

इसके अतिरिक्त बीट क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों को अपने-अपने बीट क्षेत्र में चुनाव के दौरान बाधा डालने वाले असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर उन पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान थानाध्यक्ष थराली  बृजमोहन राणा  मौजूद रहें।

 


Spread the love
error: Content is protected !!