सीएम धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र पिण्डर घाटी का किया हवाई सर्वेक्षण।

Spread the love

सीएम धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र पिण्डर घाटी का किया हवाई सर्वेक्षण।

चमोली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिंडर घाटी के थराली , देवाल,नारायण बगड़ के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करते हुए प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया ।

मुख्यमंत्री धामी बागेश्वर उप चुनाव हेतु जाते हुए ग्वालदम में रुके जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भब्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पुलिस के जवानों द्वारा सलामी दी गई पत्रकार वार्ता मे मुख्यमंत्री ने कहा की उनके द्वारा आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया गया है सरकार का हरसंभव प्रयास है कि स्थितियों को यथाशीघ्र सामान्य किया जाय व तत्काल परिस्थितियों की समीक्षा करते हुए पुनर्निर्माण कार्यों पर तेजी से कार्य किया जाय वहीं उन्होंने बागेश्वर उपचुनाव को लेकर के कहा कि बागेश्वर उपचुनाव ऐसे समय में हो रहा है जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की थी।

 

जनता चंदन रामदास जी के द्वारा विकास कार्य पर अपनी मोहर लगाएएगी और भारी मतों से बागेश्वर की जनता पार्वती दास को विजयी बनाएंगी। वहीं उन्होंने अतिक्रमण पर चर्चा करते हुए कहा कि माननीय न्यायालय के आदेश के अनुसार कार्रवाई हो रही है सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा,थराली प्रमुख कविता देवी,जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी,मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, गिरीश चमोला, प्रमुख नारायण बगड़ यशपाल सिंह

नेगी , देवा नेगी, डॉ भगत सिंह नेगी ,नयन सिंह खत्री ,गंगा सिंह बिष्ट, प्रधुम्न सिंह गढ़िया, प्रधुम्न शाह , प्रवेंद्र भाकुनी, एसपी चमोली परमेंद्र डोभाल, उप जिलाधिकारी रविंद्र जूवाठा, सी एम ओ राजीव शर्मा, तहसीलदार प्रदीप नेगी, थाना अध्यक्ष थराली देवेंद्र पंत आदि उपस्थित थे।


Spread the love
error: Content is protected !!