*उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव :दोनों सीट पर  कांग्रेस की जीत।*

Spread the love

चमोली/ हरिद्वार

उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव :दोनों सीट पर  कांग्रेस की जीत।

➡️बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार श्री लखपत सिंह बुटोला 5224 मतों से चुनाव जीते।

➡️हरिद्वार जिले के मंगलौर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी क़ाज़ी निज़ामुद्दीन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी करतार सिंह भड़ाना को 449 वोटों से हराकर जीत हासिल की।

 

उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को चारों खाने चित कर दिया है। मंगलौर से कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने भाजपा प्रत्याशी को पटकनी दी है।

बद्रीनाथ विधानसभा सीट से भाजपा को करारी शिकस्त मिली है। मंगलौर के बाद बद्रीनाथ सीट पर भी “कांग्रेस” ने जीत का परचम लहरा दिया है। कॉंग्रेस के लखपत बुटोला ने जीत दर्ज की है। लखपत बुटोला ने बीजेपी के राजेंद्र भंडारी को हराया है।


Spread the love
error: Content is protected !!