*बद्रीनाथ विधान सभा उप चुनाव में कांग्रेस की जीत,देवतुल्य जनता की नैतिकता, स्वाभिमान व गौरव की जीत है:बुटोला*

Spread the love

 

चमोली

ललिता प्रसाद लखेड़ा
*बद्रीनाथ विधान सभा उप चुनाव में कांग्रेस की जीत,देवतुल्य जनता की नैतिकता, स्वाभिमान व गौरव की जीत है:बुटोला*

बद्रीनाथ विधान सभा उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी के नव निर्वाचित विधायक लखपत बुटोला का सोमवार को विकासखंड मुख्यालय पोखरी पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा विजय जुलूस निकालकर भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात पोखरी के गोल मार्केट में जन सभा आयोजित हुई।


इस अवसर नव निर्वाचित विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि मेरी जीत बद्रीनाथ विधान सभा की देव तुल्य जनता की नैतिकता ,स्वाभिमान व गौरव की जीत है। उन्होने कहा कि मेरी नैतिक जिम्मेदारी है कि उनके दिए गये जनादेश पर खरा उतरूंगा।
नव निर्वाचित विधायक बुटोला ने पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी पर तंज कसते हुए कहा कि वे जनता का विकास न होने का बहाना बनाकर कांगेस से भाजपा में चले गये। उन्होने कहा कि भंडारी पहलीबार भाजपा में एसोसियेट मेम्बर रहकर कैबिनेट मंत्री रहे। और दूसरी बार कांग्रेस में मंत्री रहे। बताएं कि बद्रीनाथ विधान सभा में कितना विकास किया। छोटा सा उदाहरण पेश करते हुए कहा कि पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क का चौड़ीकरण व डामरीकरण करण का कार्य दो साल व्यतीत होने पर भी सड़क का काम पूरा नही हुआ। उन्होने जनता का तह दिल से आभार व्यक्त किया। इस अवसर देवस्थान की चम्पा देवी सती कांग्रेस में सम्मलित हुई।
एडवोकेट श्रवण सती व समाजसेवी इन्द्र प्रकाश के संयुक्त संचालन में हुई सभा में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष थोकदार वीरेन्द्र रावत , पूर्व जिलाध्यक्ष हरिसिंह रावत, वर्तमान पार्टी अध्यक्ष मुकेश नेगी, व्लाक अध्यक्ष रवींद्र नेगी, कुंवर सिंह चौधरी, शीतल सिंह, मधुसूदन चौधरी, मोहन सिंह बर्त्वाल, रामेश्वरी देवी, चम्पा देवी, पूर्व प्रमुख विनीता देवी, समुद्रा देवी, मनवर सिंह चौहान, भगतराम कोठियाल, मोहन, सहित तमाम लोग मौजूद थे।


Spread the love
error: Content is protected !!