*राज राजेश्वरी चंडिका देवी सिमली की भ्रमण यात्रा 07 सितंबर से आयोजित करने का लिया गया निर्णय*

Spread the love

गौचर / चमोली।

ललिता प्रसाद लखेड़ा
*राज राजेश्वरी चंडिका देवी सिमली की भ्रमण यात्रा 07 सितंबर से आयोजित करने का लिया गया निर्णय*

 

गोल गोबिन्द मां गुणसाई राज राजेश्वरी चंडिका देवी सिमली की दयोरा (बन्याथ)भ्रमण यात्रा 07 सितम्बर 2024 से प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया है।
राज राजेश्वरी चंडिका मंदिर समिति सिमली की बैठक में सर्वसम्मति से 14 वर्षो के उपरांत होने वाली राजराजेश्वरी चंडिका देवी भ्रमण यात्रा के सन्दर्भ में जानकारी देते हुऐ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत

 

टकोला, उपाध्यक्ष मलक सिंह नेगी, सचिव देवेन्द्र सिंह रावत, कोषाध्यक्ष इन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि सात सितम्बर शुभ मुहूर्त पर देवी अपने गर्भगृह से बाहर आयेगी तथा तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान पूजा अर्चना पूजा विधान एवं ब्रह्मबंधन के सांथ 11 सितंबर 2024से चंडिका देवी की छह माह की भ्रमण यात्रा शुरू होगी।

बैठक में जाख, सुन्दर गांव, सिमली, कोली , पुडियाणी, गैरोली, सैनू गांवों के समस्त जनता सदस्य मालगुजारों के अलावा ब्रह्म गुरु बिशम्भर दत्त सती, मंदिर के पुजारी प्रदीप गैरोला, कृष्णा गैरोला, पारेश्वर कंडवाल, कांन्ती प्रसाद, महिपाल लडोला, कृष्णा सिंह, बलबीर लड़ोला, मनोज पूण्डिर,भगतसिंह आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर ब्रह्मगुरु श्री सती ने सभी लोगों से शान्ती पूर्ण भक्तीमय यात्रा का आह्वान किया।


Spread the love
error: Content is protected !!