कांग्रेस सेवा दल की बैठक में 8 अक्टूबर को देहरादून में होने वाली सेवा दल के राज्य सम्मेलन में भाग लेने पर चर्चा हुई।

Spread the love

कांग्रेस सेवा दल की बैठक में 8 अक्टूबर को देहरादून में होने वाली सेवा दल के राज्य सम्मेलन में भाग लेने पर चर्चा हुई।

चमोली

रुद्रप्रयाग के होटल ज्वाल्पा पैलेस में कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक जनपद रुद्रप्रयाग शर्मा जी के नेतृत्व में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें 8 अक्टूबर 2023 को देहरादून में आयोजित होने वाले कांग्रेस सेवादल के राज्यसम्मेलन के विषय में चर्चा की गई।


बैठक में मुख्य वक्ता सुनील शाह प्रदेश महासचिव कांग्रेस सेवादल उत्तराखंड/रुद्रप्रयाग प्रभारी, विनोद रौथाण प्रदेश सचिव कांग्रेस सेवादल उत्तराखंड/ प्रभारी रुद्रप्रयाग, शर्मा लाल मुख्यसंगठक जनपद रुद्रप्रयाग कांग्रेस सेवादल , पुष्पा शाह मुख्य संगठक महिला कांग्रेस सेवादल रुद्रप्रयाग, मलकराज जिला महामंत्री कांग्रेस सेवादल रुद्रप्रयाग ने संगठन को सशक्त बनाने एवं राज्य सम्मेलन को भव्य रूप से आयोजित करने के संबंध में विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर विजय कुमार जी, लाखी राम जी, जयपाल जी, शुभम कंडारी जी, भगीरथ जी, आदि वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!