*नगरपालिका गौचर द्वारा सिंचाई नहर के ऊपर रास्ता बनाऐ जाने से काश्तकारों की सिंचाई हुई ठप्प*

Spread the love

गौचर / चमोली।

ललिता प्रसाद लखेड़ा
*नगरपालिका गौचर द्वारा सिंचाई नहर के ऊपर रास्ता बनाऐ जाने से काश्तकारों की सिंचाई हुई ठप्प*

तहसील कर्णप्रयाग के अंतर्गत नगरपालिका क्षेत्र गौचर (चमोली) की सिंचाई नहर पनाई की उप नहर के ऊपर नगरपालिका गौचर द्वारा रास्ता निर्माण किये जाने से काश्तकारों की सिंचाई व्यवस्था टप्प पड़ी हुई है।

जिसकी शिकायत काश्तकार नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी, उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग सहित सिंचाई विभाग से कर चुके हैं लेकिन अभी तक किसी ने भी प्रभावित काश्तकारों की समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

 

जिससे प्रभावित काश्तकारों में स्थानीय प्रशासन के प्रति नाराजगी बनी हुई है।
प्रभावित काश्तकार श्रीमती कल्पेश्वरी देवी ने बताया कि पनाई सिंचाई नहर के उप नहर वार्ड नंबर 04 निकट कालिंका मंदिर काश्तकारी सिंचाई नहर से रावलनगर, पनाई, भट्टनगर,

 

बन्दरखंड सहित नगर क्षेत्र गौचर के काश्तकार जयपाल सिंह नेगी, दिनेश बिष्ट, महेंद्र बिष्ट, सुनील बिष्ट, राधाबल्लभ थपलियाल, अर्जुन नेगी, सुरेन्द्र कनवासी, अनिल बिष्ट (अन्नी), संग्राम सिंह नेगी, शिशुपाल सिंह बिष्ट, नत्थू लाल, संदीप बिष्ट, राजेश बिष्ट, गोविंद सिंह नेगी, आलोक नेगी आदि के खेतों की सिंचाई होती थी, जिसके ऊपर रास्ता निर्माण किये जाने से सिंचाई व्यवस्था टप्प पड़ी हुई है। जिसकी शिकायत संवंधित विभाग सहित स्थानीय प्रशासन से की गई लेकिन अभी तक सिंचाई की व्यवस्था नहीं हो पायी है।

इस संबंध में उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग संन्तोष कुमार पाण्डेय ने कहा कि इसे चेक करवाता हूं। वहीं अधिशासी अधिकारी नगरपालिका ज्योति प्रसाद उनियाल ने कहा कि जेई को मौके पर भेज कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। समस्या का समाधान किया जाएगा।


Spread the love
error: Content is protected !!