जोशीमठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया कर्नाटक चुनाव मे कांग्रेस की जीत का जश्न

Spread the love

जोशीमठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया कर्नाटक चुनाव मे कांग्रेस की जीत का जश्न

जोशीमठ।

कर्नाटक चुनावो में कांग्रेस पार्टी की जीत पर जोशीमठ मुख्य चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोशीमठ मुख्य चौराहे पर पटाखे फोड़ कार्यकर्ताओ ने एक दुसरो को मिठाई खिलाई। नगर अध्यक्ष हरेंद्र राणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर कांग्रेस पार्टी के नारे लगाए। और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज का दिन कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ा दिन है।

 

आज बहुत समय बाद कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की है। कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से लोग अब तंग आ चुके है। 2024 के चुनावों में कांग्रेस फिर से पूरे देश मे वापसी करेगी। इस मौके पर कमल रतूड़ी, विक्रम फर्सवाण, लक्ष्मी लाल, हरीश भंडारी, हरीश परमार, नैन सिंह भंडारी,आदि मौजूद रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!