*पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है और लोकतंत्र में प्रेस की स्वतंत्रता अहम है। प्रेस किसी भी समाज का दर्पण होता है। मुख्यमंत्री धामी*

Spread the love

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय प्रेसदिवस पर मीडिया से जुड़े सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी है।

देहरादून

पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है और लोकतंत्र में प्रेस की स्वतंत्रता अहम है। प्रेस किसी भी समाज का दर्पण होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रेस की आजादी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है।

उन्होंने कहा कि मानव जीवन के साथ ही हमारे सामाजिक सरोकारों पर भी मीडिया का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है।

 


Spread the love
error: Content is protected !!