Wednesday, November 29, 2023
  • Login
Chamoli News
  • मुख्य पृष्ठ
  • चमोली
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • चमोली
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Chamoli News
No Result
View All Result
Home अन्य

पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा की गई मासिक अपराध गोष्ठी,

Pushkar Singh Negi by Pushkar Singh Negi
August 30, 2023
in अन्य, उत्तराखण्ड, चमोली
पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा की गई मासिक अपराध गोष्ठी,
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा की गई मासिक अपराध गोष्ठी,

गोपेश्वर।

पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन गोपेश्वर में समस्त थाना प्रभारियों, स्था0अभि0 इकाई, फायर सर्विस, दूरसंचार एवं अन्य शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कर मासिक अपराधों की समीक्षा एवं कर्मचारियों के साथ सम्मेलन किया गया। मासिक सम्मेलन में उपस्थित सभी पुलिस कार्मिकों से उनकी समस्याएं पूछी गई। कुछ पुलिस कार्मिकों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत भूस्खलन सम्भावित स्थानों पर नियमित रूप से पुलिस बल नियुक्त करते हुये ड्यूटीरत कार्मिकों को आपदा के समय बचाव उपकरणों, हेलमेट, टार्च, फर्स्ट एड किट आदि के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। ऑपरेशन प्रहार के तहत समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत भू-माफियाओं, ड्रग्स माफियाओं, नौकरी लगाने, विदेश भेजने एवं चिट फंड आदि के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये अभियुक्तों के द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति कुर्क करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद में नियुक्त आरक्षी से निरीक्षक स्तर के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों के वर्ष 2022-23 के वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि (ACR) का IFMS में ऑनलाइन अंकन किये जाने हेतु प्रतिवेदक/ समीक्षक/ स्वीकृतकर्ता अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह आवश्यक कार्यवाही को निर्धारित समयान्तर्गत पूर्ण करें।
पीड़ित केन्द्रित पुलिसिंग करते हुए प्रत्येक फरियादी की शिकायतों का तुरन्त निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। तथा सीएम पोर्टल को प्रति दिवस लॉगिन कर प्राप्त शिकायतों पर शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर उनकी शिकायतों का निराकरण किये जाने के निर्देश दिये गये।
विगत माह में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मी 1- निरीक्षक राकेश भट्ट (कोतवाली जोशीमठ) 2- निरीक्षक देवेन्द्र रावत (कोतवाली कर्णप्रयाग) 3- निरीक्षक हरक सिंह (एसडीआरएफ) 4- उ0नि0 ध्वजवीर पंवार (थाना नंदानगर) 5- उ0नि0 शिवदत्त जमलोकी (थाना पोखरी) 6- अ0उन0नि0 गब्बर सिंह (पुलिस लाईन) 7- हे0का0 हरेन्द्र (थाना नन्दानगर) 8- हे0कां0 मनमोहन भंडारी (एसओजी) 9- पीआरडी सतेन्द्र(थाना जोशीमठ) 10- पीआरडी उमेश (थाना थराली) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
निरीक्षक कैलाश चन्द्र भट्ट के जनपद चमोली से जनपद देहरादून स्थानांतरण होने पर पुलिस अधीक्षक ने उनके कर्तव्य निष्ठा की प्रशंसा करते हुए उनके जनपद चमोली की सेवा काल के दौरान विषम परिस्थितियों में दी गई उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की गई तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपेरशन/यातायात सुश्री नताशा सिंह, कमांडेट होमगार्ड श्मामेन्द्र शाहू, अस्टिटेंट कमांडेंट एसएसबी जसबीर तोमर, जिला शासकीय अधिवक्ता प्रकाश भंडारी, सहायक अभियोजन अधिकारी पूजा देवी सहित समस्त थाना/शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉

*अभिनव कुमार होंगे उत्तराखंड पुलिस के नए मुखिया। अभिनव कुमार अग्रिम आदेशों तक उत्तराखंड के नए कार्यवाहक डीजीपी होंगे।*

*चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मुख्यमंत्री ने जाना टनल में फंसे श्रमिकों का हाल। मुख्यमंत्री ने टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिकों को ₹ 1 लाख की प्रोत्साहन राशि की भेंट।*

*सीएम धामी करेंगे करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।*

ShareTweetSend
Previous Post

मास्टर प्लान के कार्यो को शीर्ष प्राथमिकता पर पूरा किया जाय- खुराना

Next Post

महिलाओं ने पुलिस के जवानों की कलाइयों पर बंधा रक्षासूत्र

Next Post
महिलाओं ने पुलिस के जवानों की कलाइयों पर बंधा रक्षासूत्र

महिलाओं ने पुलिस के जवानों की कलाइयों पर बंधा रक्षासूत्र

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • किसान खेती
  • खेल
  • चमोली
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

पुष्कर सिंह नेगी
संपादक

पता : Kotiyalsain, Gopeshwar, Chamoli, Uttarakhand-246424
दूरभाष : +91-9760918184
ई मेल : editorchamolinews@gmail.com
वेबसाइट: www.chamolinews.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 chamolinews.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • चमोली
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 chamolinews.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!