ग्वालदम पहुंचने पर पद्म श्री कल्याण सिंह रावत का व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत।

Spread the love

ग्वालदम पहुंचने पर पद्म श्री कल्याण सिंह रावत का व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत।

चमोली

पद्मश्री से सम्मानित कल्याण सिंह रावत का मैती की जन्मभूमि ग्वालदम मे पहली बार आगमन पर व्यापार मंडल ग्वालदम द्वारा पद्मश्री कल्याण सिंह रावत का जोरदार स्वागत किया गया इस अवसर पर उनके संघर्ष के दिनों को याद किया गया जब उन्होंने गांव -गाँव घुम कर मैती की अलख जगाई थी इस अवसर पर उनके साथ सेना मेडल, विशिष्ट सेना मेडल, ब्रह्मोस मिसाइल बनाने मे तत्कालीन प्रबंधक सेवानिवृत्त रियर एडमिरल ओ पी एस राणा भी मौजूद रहे दरसल इन दिनो सेवानिवृत्त बुद्धिजीवियों का ग्रुप पहाड़ भ्रमण पर है ये लोग पहाड़ों के विद्यालयों में जाकर बच्चों को शिक्षाप्रद जानकारियां मुहैया करा रहे हैं रावत जी का कार्यक्रम राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज ग्वालदम में लगा था जो उनकी कर्मभूमि मैती की जन्म स्थली में मैती के संस्थापक का पुरजोर तरीके से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश जोशी, होटल व्यवसायी खिलाफ सिंह शाह,पत्रकार गुलाब सिंह रावत, कुंदन परिहार, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रदुमन शाह,धीरेंद्र शाह,रमेश परिहार,प्रमोद गडीया,प्रकाश पांडे,महिपाल सिंह बिष्ट ने मैती आंदोलन के संस्थापक पद्मश्री कल्याण सिंह रावत और सेवानिवृत्त रियल एडमिरल ओ पी एस रावत का सम्मान पत्र स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।


Spread the love
error: Content is protected !!