*आई टी वी पी उत्तरी सीमांत मुख्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ‘रेजिंग डे’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*

Spread the love

देहरादून

आई टी वी पी कैंपस सीमाद्वार, देहरादून में आई टी वी पी  उत्तरी सीमांत मुख्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ‘रेजिंग डे’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आई टी वी पी जवानों के साथ रात्रिभोज किया। साथ ही बड़ी संख्या में मौजूद जवानों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

आई टी वी पी बैंड के जवानों को उपहार देकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने आई टी वी पी के शहीद जवानों के परिजनों एवं सैनिकों एवं सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले  आई टी वी पी  के जवानों को भी सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आई टी वी पी पिछले कई दशकों से देश की सेवा में हमेशा तत्पर है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी आईटीबीपी के जवान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं।विपरीत परिस्थिति में सीमाओं पर चौकस रहने के लिए अनुशासन और वीरता की भावना अहम होती है।

शीतकाल में कपाट बंद होने के बाद केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी आईटीबीपी के सशक्त और जिम्मेदार हाथों में होती है। चुनौतीपूर्ण माहौल में भी आईटीबीपी के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं।

इस अवसर पर आईजी  संजय गुंज्याल, आईजी पी.एस डंगवाल, डीआईजी  मन्नू महाराज, कमांडेंट पीयूष पुष्कर एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!