गरुचट्टी और रामबाड़ा के बीच नदी में फंसे मध्यप्रदेश से आये तीर्थयात्रियों को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला।

Spread the love

 

रुद्रप्रयाग

गरुचट्टी और रामबाड़ा के बीच नदी में फंसे मध्यप्रदेश से आये तीर्थयात्रियों को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला।

 

जानकारी मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कारवाई की और रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों का सामना कर रेस्क्यू टीम ने चारों यात्रियों को खोज निकाला। चारों यात्री अत्यंत हताश थे, टीम को देखकर उनकी जान में जान आयी।

उन्होंने बताया कि वह सब मध्यप्रदेश से चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि उत्तराखण्ड आये हुए हैं।केदारनाथ मन्दिर से दर्शन करके नीचे सोनप्रयाग की ओर जाते हुए उन्होंने नीचे जल्दी पहुँचने के चक्कर में शॉर्टकट रास्ता अपनाया और नदी के किनारे चलते हुऐ वह आगे जाकर फंस गये। रात्रि के अंधेरे में चलते-चलते एक यात्री गिरकर चोटिल भी हो गया।

 

सही मार्ग समझ ना आने पर उन्होंने फंसे होने की सूचना दी। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल चारो यात्रियों को अपनी सुरक्षा में वैकल्पिक रास्तों से सकुशल रेस्क्यू कर लिंचोली पहुंचाया गया और घायल यात्री को लिंचोली अस्पताल में भर्ती कराया।


Spread the love
error: Content is protected !!