8वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की हिमवीर महिला सदस्याओं द्वारा रक्षाबन्धन, वृहद वृक्षारोपण एवं फिट इण्डिया एक्टीविटीज कार्यक्रमों को हर्शोल्लास के साथ मनाया।
चमोली/ गोचर
8वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, गौचर कैम्प परिसर में हफीजुल्लाह सिद्दीकी, सेनानी 8वीं वाहिनी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में श्रीमती मुजफ्फर नसीमा चीफ पैट्रन हावा के तत्वाधान में हिमवीर महिला सदस्याओं द्वारा रक्षाबन्धन, वृहद वृक्षारोपण एवं फिट इण्डिया एक्टीविटीज कार्यक्रमों को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श्रीमती मुजफ्फर नसीमा चीफ पैट्रन हावा द्वारा सर्वप्रथम वृक्षारोपण किया गया, उनके साथ-साथ समस्त हिमवीर महिलाओं ने भी वृक्षारोपण किया।
उसके बाद समस्त हिमवीर महिला सदस्याओं नें हिमवीरों की कलाई पर रक्षा सूत्र बॉंध कर रक्षाबन्धन पर्व एवं फिट इण्डिया एक्टीविटीज के अन्तर्गत रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी हिमवीर परिवारों एवं बच्चों द्वारा बढ-चढ कर प्रतिभाग किया गया।
इस मौके पर श्रीमती मुजफ्फर नसीमा चीफ पैट्रन हावा मुख्य अतिथि महोदया के द्वारा मासिक गतिविधियों के अन्तर्गत हावा मासिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चीफ पैट्रन हावा महोदया के द्वारा अपने संबोधन के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को रक्षाबन्धन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं प्रदान करते हुए कहा कि देश के विकास में महिलाओं का योगदान अभूतपूर्व रहा है।
आज महिला राजनीति, शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ, विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा रक्षा सहित देश के अलग-अलग क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रही है। जिससे देश विकास की नई-नई ऊॅंचाईयों को छू रहा है। जिस देश में महिला समाज सशक्त होगा, वह देश तभी सश क्त बन सकता है। इसलिए आप सभी से मैं आह्वाहन करती हूॅं। इस उपलक्ष्य पर हमारा यह कर्तव्य बन जाता है कि हम महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने हेतु हमें समाज को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।
इससे न केवल महिला समाज सशक्त होगा, बल्कि हमारा देश भी सशक्त होगा। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के लिऐ सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।