मुख्यमंत्री आवास में पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता अभियान चला रहे  शंकर सिंह ने भेंट की।

Spread the love

देहरादून

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता अभियान चला रहे  शंकर सिंह ने भेंट की।

पर्यावरण संरक्षण व संव‌र्द्धन एवं वनों को आग से बचाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए पर्यावरण प्रेमी शंकर सिंह बिष्ट पदयात्रा पर हैं। श्री शंकर सिंह ने बताया कि वे चौखुटिया-गैरसैंण-देहरादून होकर राष्ट्रपति भवन दिल्ली तक जाएंगे।

 

वे दो साल से जल संरक्षण की मुहिम चलाए हुए हैं व जल संरक्षण की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं। उनके साथ प्रमोद बिष्ट भी पदयात्रा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया।

 

पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके द्वारा जो मुहिम चलाई जा रही है, वह इस दिशा में अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगी।


Spread the love
error: Content is protected !!