मुख्यमंत्री के गौचर आगमन पर पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा ली गयी। समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग

Spread the love

मुख्यमंत्री के गौचर आगमन पर पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा ली गयी।

समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग

चमोली / गोचर

आज दिनाँक 14/11/2022 को औद्योगिक मेला गौचर के उद्घाटन समारोह में *माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी महोदय* के गौचर आगमन के दृष्टिगत पुलिस उपाधीक्षक चमोली व पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग महोदय द्वारा ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों की ब्रीफिंग ली गयी।


ब्रीफिंग के दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दृष्टिगत किए गए सुरक्षा-प्रबंधों की समीक्षा की गई तथा वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के दृष्टिगत सभी अधिकारी, कर्मचारियों को सजग व सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने के लिए तथा ड्यूटी में लगने वाले समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया की वीआईपी ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर अपनी ड्यूटी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर लें तथा ड्यूटी स्थल व उसके आस पास के स्थान को भली-भांति चेक कर लिया जाए।

 

कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारी गणों को दी जाए। वीआईपी से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा की दृष्टि से कड़ी नजर रखी जाए समस्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की पहचान कर उनके ड्यूटी कार्ड चेक कर लें तथा उनको ड्यूटी के संबंध में भली-भांति ब्रीफ कर लें तथा इस बात को सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी अपने ड्यूटी स्थल को छोड़कर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हों।

ड्यूटी पर लगने वाले समस्त कर्मियों को निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का बिल्कुल इस्तेमाल ना किया जाए एवं ना ही बिना बताए अपने ड्यूटी प्वाइंट को छोड़ा जाए। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
error: Content is protected !!