तीन दिवसीय बीरबाला बीना स्मृति पर्यावरण संवर्धन एवं विकास मेला हुआ पुरूस्कार वितरण व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न।

Spread the love

तीन दिवसीय बीरबाला बीना स्मृति पर्यावरण संवर्धन एवं विकास मेला हुआ पुरूस्कार वितरण व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न।

चमोली

विकासखंड कर्णप्रयाग के वरतोली डांडाखाल में आयोजित तीन दिवसीय स्व . बीना स्मृति पर्यावरण संवर्धन एवं विकास मेला पुरस्कार वितरण एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ।

बतौर मुख्य अतिथि विधायक रूद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, विधायक कर्णप्रयाग के प्रतिनिधि भाजपा गौरव रानीगढ़ मंडल अध्यक्ष दिनेश डिमरी, पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि नवीन टाकुली, स्वयं सेवक संघ संगठन प्रदेश प्रभारी रमेश इंडिया, पूर्व अध्यक्ष जयकृत बिष्ट ने मेले की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे स्कूली बच्चों एवं महिला मंगल दलों के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने मेला स्थल पर एक कमरा बनाने की घोषणा की गई। संजय चौधरी, पालिकाध्यक्ष गौचर अंजू बिष्ट, रमेश गडिया और क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम बिष्ट ने सौलर लाइट लगाने का आश्वासन दिया गया।
लोक गीत लोकनृत्य के सीनियर वर्ग में राइका सिदोली प्रथम रहा, जबकि जूनियर वर्ग में हाई स्कूल बरतोली प्रथम तथा प्राथमिक वर्ग में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मझखोला प्रथम, ढमढमा द्वितीय व खाल्यूग्वाड़ तीसरे स्थान पर रहे।
इस मौके पर मेला समिति के पदाधिकारी भरत सिंह बिष्ट, धन सिंह बिष्ट, दलवीर सिंह बिष्ट, बलवीर सिंह बिष्ट, मदन सिंह बिष्ट, दिनेश बिष्ट, हरेंद्र बिष्ट, विक्रम बिष्ट, सहयोगी संस्था शिव शक्ति पर्यावरण एवं पर्यटन न्यास के हरि सिंह चौधरी, स्थानीय ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि मौजूद रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!