*विकसित भारत संकल्प यात्रा, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने की शिरकत।*

Spread the love

सूना,देवलग्वाड पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने की शिरकत।

सुभाष पिमोली थराली/ चमोली

 

विकासखंड थराली के सूना व देवलग्वाड पहुँची विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रतिभाग करते हुए थराली विधायक भूपाल राम टमटा ने कहा कि जब कोई गरीब बीमार होता था उसके पास पैसा नहीं होता था वह निराश, असहाय हो जाता था प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात की चिन्ता की और 5 लाख तक निशुल्क इलाज की व्यवस्था की।

 

आज हर घर में बिजली पहुंच रही है, हर घर नल हर घर जल के तहत सभी घरों को पेयजल लाइन से जोडा जा रहा है। गरीब कल्याण की योजनाओं के साथ स्वरोजगार की योजनाएं भी चलायी जा रही हैं। कहा कि जब हम आर्थिक रूप से संपन्न होंगे तभी भारत विकसित होगा।

 

उन्होंने स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं के कार्यो की सराहना की और सभी पात्र लोगों इन शिविराे के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इस दौरान कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलायी गयी।
इस मोके पर मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, पूर्व मंडल महा मंत्री गिरिश चमोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरेंद्र सिंह, राकेश देवराड़ी, खंड विकास अधिकारी गिरीश चंद्र पांडे, ग्राम विकास अधिकारी प्रवेज आलम सहित सभी विभागों के आधिकारिक कर्मचारी उपस्थित।


Spread the love
error: Content is protected !!