व्यापार मंडल गौचर ने धूम धाम के साथ मनाया होली मिलन समारोह।

Spread the love

व्यापार मंडल गौचर ने धूम धाम के साथ मनाया होली मिलन समारोह।

चमोली
नगरपालिका क्षेत्र गौचर में व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल की अगुवाई में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व व्यापारियों द्वारा होली मिलन कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया। इस अवसर पर रंगों और फूलों की होली से सभी का स्वागत कर होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया।
इस मौके पर कर्णप्रयाग के लोकप्रिय विधायक अनिल नौटियाल जी ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है जो हमें आपसी भाईचारे, प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है। सभी लोगों को आपसी राग-द्वेष को भूलकर एक दूसरे के साथ गले मिलकर क्षेत्र के विकास के प्रति आगे आना होगा तभी हमारा क्षेत्र विकास की नई ऊंचाईयां को छू पायेगा। उन्होंने सभी लोगों को आगे आकर क्षेत्र के विकास की नई ऊंचाइयों को छूने का आह्वान किया। नगर क्षेत्र की समस्याओं के प्रति जागरूक रहने वाले व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने होली मिलन समारोह में आये सभी लोगों का स्वागत करते हुये कहा कि हमें क्षेत्र के विकास के लिऐ एकजुट होने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल जी के अलावा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश डिमरी, कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भंडारी, प्रदेश गो सेवा आयोग के सदस्य अनिल नेगी, रानीगढ़ उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष कैलाश केडियाल, यस इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर एम. एस. नेगी, उधमी पंकज भंडारी, आशीष लिंगवाल, आदि समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों व व्यापारी बन्धु मौजूद थे।


Spread the love
error: Content is protected !!