सड़कों की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सोमेश्वर में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के खिलाफ प्रदर्शन

Blog
 Image

सड़कों की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सोमेश्वर में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के खिलाफ प्रदर्शन

अल्मोड़ा।
जनपद अल्मोड़ा की सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश सामने आया। क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण और मरम्मत में हो रही देरी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के खिलाफ नाराजगी जताई।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लंबे समय से क्षेत्र की कई सड़कें जर्जर हालत में हैं, जिससे लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सरकार से जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।