नशा मुक्ति अभियान के तहत महाविद्यालय तलवाड़ी में गोष्ठी का आयोजन।

Blog
 Image

नशा मुक्ति अभियान के तहत महाविद्यालय तलवाड़ी में गोष्ठी का आयोजन।

सुभाष पिमोली थराली /chamoli 

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय, तलवाड़ी  में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक विशेष चर्चा परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “युवाओं में बढ़ती नशाखोरी: कारण एवं समाधान” रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
परिचर्चा के दौरान नशाखोरी के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओ सामाजिक एवं पारिवारिक कारण, सामाजिक स्वीकृति, नशे का ग्लैमराइजेशन तथा सोशल मीडिया एवं टीवी के प्रभाव पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सेराज मोहम्मद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों के बारे मे  अवगत कराया तथा उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. नीतू पांडे एवं सह-संयोजक  मोहित उप्रेती ने सामाजिक स्वीकृति तथा नशे के ग्लैमराइजेशन पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं डॉ. पुष्पा रानी एवं डॉ. खेमकरण द्वारा सोशल मीडिया एवं टीवी के प्रभाव पर विस्तृत परिचर्चा प्रस्तुत की गई।
 धीरेंद्र नेगी ने पीयर प्रेशर के कारणों एवं उसके समाधान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया तथा एक प्रेरणादायक गीत भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री सुधा राणा द्वारा प्रभावी रूप से किया गया।
नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। निर्णायक मंडल में महाविद्यालय के  प्राध्यापकगण  डॉ शंकर राम,सुनील कुमार, डॉ. जमशेद अंसारी, सुश्री रजनी नेगी, डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. सुनील कुमार तथा छात्र अशोक कुमार एवं देवेश बिष्ट शामिल रहे, जिन्होंने मूल्यांकन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के योग प्रशिक्षक  कुशलानंद सती  तथा गुड्डू सिंह की भी विशेष उपस्थिति रही । अंत में प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा एक प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया गया तथा नशा मुक्ति हेतु शपथ ग्रहण की गई। अंततः कार्यक्रम संयोजक डॉ. नीतू पांडे द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।