नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी
देहरादून।
दून पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर होटल ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार सहसपुर निवासी महिला ने कोतवाली पटेलनगर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दीप, अमित भंडारी और आजिम नामक तीन युवकों ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर एक होटल में दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 177/2026 धारा 137(2) बीएनएस तथा 5(छ)/6 पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अमित भंडारी (31 वर्ष), निवासी मोहब्बेवाला पटेलनगर, देहरादून को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
टीम में महिला उपनिरीक्षक तनुजा शर्मा और हेड कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद शामिल रहे।

