सिदोली क्षेत्र में ग्राम सुनाक के रोहित भंडारी का चयन सीजीएल के माध्यम से कार्यालय अधीक्षक पद पर होने से क्षेत्र में खुशी

Blog
 Image

गौचर / चमोली

ललिता प्रसाद लखेड़ा


सिदोली क्षेत्र में ग्राम सुनाक के रोहित भंडारी का चयन सीजीएल के माध्यम से कार्यालय अधीक्षक पद पर होने से क्षेत्र में खुशी


      तहसील कर्णप्रयाग के तहत सिदोली क्षेत्र के ग्राम सुनाक निवासी रोहित भंडारी का चयन स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) के माध्यम से कार्यालय अधीक्षक के पद पर होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। 
     क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्राम निवासी देवेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि रोहित भंडारी बचपन से ही काफी मेहनती और अनुशासनप्रिय बालक रहा है। उन्होंने कहा कि रोहित भंडारी के स्तानक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) के माध्यम से कार्यालय अधीक्षक के पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल बना है। रोहित के पिता मध्य प्रदेश पुलिस में सेवारत हैं जबकि माता गृहणी हैं।