ओसला गांव की 65 वर्षीय महिला 8 दिनों से लापता, जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी ।

Blog
 Image

 ओसला गांव की 65 वर्षीय महिला 8 दिनों से लापता, जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी ।

उत्तरकाशी 

मोरी विकासखंड के ओसला गांव से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां 65 वर्षीय बुमदेई (पत्नी ताजीराम) पिछले 8 दिनों से लापता हैं।
बताया जा रहा है कि 19 मार्च 2026 को वह ढाटमेर गांव से अपने घर लौट रही थीं, लेकिन रास्ते में ही अचानक लापता हो गईं।
परिजनों की शिकायत पर उत्तराखंड पुलिस के मोरी थाना में गुमशुदगी दर्ज की गई है। पुलिस और SDRF की टीम द्वारा संयुक्त रूप से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
टीमें जंगलों, नदी किनारों और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में गहन तलाशी कर रही हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि महिला के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत सूचना दें।