देहरादून
ग्लैमरस मॉम्स क्लब' द्वारा भव्य 'ग्रैंड तीज इवेंट 2026' का आयोजन; सुमन शर्मा बनीं 'तीज क्वीन ऑफ देहरादून'

'ग्लैमरस मॉम्स क्लब' के तत्वावधान में आयोजिका गीता बेनवाल द्वारा 'ग्रैंड तीज इवेंट 2026' का बेहद भव्य और धूमधाम से आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक और सौंदर्य प्रतियोगिता में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, उत्साह और पारंपरिक परिधानों से समां बांध दिया।
कार्यक्रम में कई विशिष्ट हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई:

वीआईपी अतिथि: डॉ. रामिंदारी मुंद्रवाल एवं सोनिया आनंद रावत (प्रसिद्ध समाज सेविका)
मुख्य अतिथि (गुरु): प्रियंका भटनागर
गेस्ट ऑफ ऑनर: श्रीमती कल्पना जोशी
विशेष अतिथि एवं निर्णायक मंडल: वीणा अग्रवाल, अंजू जैन, दिव्या सोनी, मनीषा कालरा, किरण सिंह, रेणुका नौटियाल एवं निधि चौधरी।
निर्णायक मंडल ने प्रतियोगियों के आत्मविश्वास, रैंप वॉक, वेशभूषा और प्रतिभा के आधार पर विजेताओं का चयन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम:
1. मिसेज तीज क्वीन ऑफ देहरादून (Mrs. Teej Queen of Dehradun)
प्रथम स्थान (विजेता): श्रीमती सुमन शर्मा
द्वितीय स्थान: मेघा मित्तल
तृतीय स्थान: कविता श्रीसवाल
2. डांसिंग क्वीन (Dancing Queen)
प्रथम स्थान (विजेता): मनीषा चंद्रा

द्वितीय स्थान: सुमन श्रेष्ठ
तृतीय स्थान: सुनिता चंदेल
आयोजिका गीता बेनवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और विजेताओं को ताज व उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन उत्सव के उल्लास और नृत्य-संगीत के साथ हुआ।

