देहरादून
11 अगस्त को देहरादून में लगेगा विशाल रोजगार मेला, 559 पदों पर होगी भर्ती
देहरादून में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून द्वारा आगामी 11 अगस्त 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी, जिनमें CAMP 108, NIIT लिमिटेड, पारिश्रम रिसोर्सेज, डिक्सन, एक्सिस बैंक, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, बारबेक्यू नेशन, आईपीसीए, मोचिको और टीआई मेडिकोज जैसी कंपनियां शामिल हैं।
मेले के माध्यम से कुल 559 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें ईएमटी, रिलेशनशिप मैनेजर, स्मार्ट मीटर इंस्टॉलर, ऑपरेटर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, कलेक्शन ऑफिसर, क्वालिटी कंट्रोल ट्रेनी, प्रोडक्शन ट्रेनी, मेंटेनेंस विभाग, क्वालिटी चेकर, प्रोडक्ट इंजीनियर सहित कई पद शामिल हैं।
अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, बी.फार्मा, डी.फार्मा, बी.टेक आदि निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता और पद के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा।
रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर अपने बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की प्रतियां और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। जिन अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण नहीं है, वे भी मौके पर पंजीकरण कराकर मेले में शामिल हो सकते हैं।
वहीं, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने जिला सूचना अधिकारी से रोजगार मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया है, ताकि अधिक से अधिक बेरोजगार युवा इस अवसर का लाभ उठा सकें।

