बच्चों को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आयुर्वेदिक चिकित्सालय सूगी ने कराया योगाभ्यास

Blog
 Image

गौचर / चमोली।

ललिता प्रसाद लखेड़ा 
बच्चों को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आयुर्वेदिक चिकित्सालय सूगी ने कराया योगाभ्यास
 

जनपद चमोली में विकासखंड पोखरी के अन्तर्गत सूगी गांव में संचालित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा समीपवर्ती गांव बमोथ में स्थित अशासकीय सहायता प्राप्त  जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। 


           सोमवार को आयोजित हुऐ एक दिवसीय इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में छात्र -  छात्राओं का चिकित्साधिकारी डा. हेमू रावत द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।  इस अवसर पर बच्चों को योगाभ्यास करवाने के साथ ही विभिन्न प्रकार के औषधियों, पादपों तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां उपलब्ध कराई गई। शिविर में डॉ हेमू रावत के साथ फार्मेसी अधिकारी कु. लक्ष्मी व स्वास्थ्य सेवक मुकेश चन्द्र थपलियाल ने शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।


     विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद ममगाईं ने कहा कि इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का बच्चों ने भरपूर फायदा उठाया वहीं विभिन्न योगाभ्यास क्रियाओं के बारे में जानकारी हासिल की।