स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत पंजाब से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे हुकम सिंह का स्वागत ।
सुभाष पिमोली थराली।
स्वतंत्रता सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के भौतिक विज्ञान विभाग के प्रयोगशाला सहायक हुकम सिंह रावत द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के सौजन्य से मोहाली पंजाब में स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान में छह दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। इस फिजिक्स प्रयोग स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम नामक प्रशिक्षण कार्यशाला में उनको प्रशिक्षण प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र सहित सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ सेराज मोहम्मद, भौतिक विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ नीतू पांडे,मीडिया प्रभारी डॉ ललित जोशी, डॉ शंकर राम, डॉ प्रतिभा आर्या , डॉ पुष्पा रानी,सुधा राणा रजनीश कुमार, मोहित उप्रेती, महीपाल सिंह धीरेन्द्र सिंह सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ द्वारा बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

