Chamoli
ललिता प्रसाद लखेड़ा
6दिनों दिनों से जारी आंदोलन के बावजूद सकारात्मक कार्रवाई न होने पर आयुष चिकित्सकों नाराजगी
प्रांतीय संगठन के आह्वान पर अपनी 7 सूत्रीय लंबित मांगों के समर्थन में आज शनिवार 13 जून को जनपद चमोली के समस्त आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्साधिकारियों द्वारा पूर्ण दिवस ओपीडी बहिष्कार कर सरकार के प्रति कड़ा विरोध दर्ज किया गया। पिछले 6 दिनों जारी यह आंदोलन चरणबद्ध रूप से लगातार जारी है, किंतु अब तक शासन स्तर पर किसी प्रकार की सकारात्मक पहल नहीं किये जाने से चिकित्सकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
चिकित्सकों ने कहा कि लंबे समय से एसीपी / डीएसीपी का समयबद्ध लाभ, चिकित्सा संवर्ग हेतु विभागीय निदेशक की नियुक्ति, नवनियुक्त चिकित्साधिकारियों का विनियमितीकरण तथा अन्य सेवा संबंधी 7 सूत्रीय मांगें लंबित हैं, लेकिन सरकार लगातार इन न्यायोचित मांगों की अनदेखी कर रही है। सरकार के उदासीन रवैये पर घोर निराशा व्यक्त करते हुऐ जिला आयुर्वेदिक एवं
यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, चमोली द्वारा निर्णय लिया गया है कि आंदोलन को अब और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।
राजकीय आयुर्वेदिक एवं चिकित्सा सेवा संघ जनपद चमोली के मीडिया प्रभारी डाक्टर मनीष खंडूड़ी के अनुसार प्रांतीय संगठन के निर्णयानुसार आगामी सोमवार दिनांक 15 जून 2026 से प्रदेशभर के समस्त आयुष चिकित्सक निदेशालय परिसर में एकत्र होकर आंदोलन के अगले चरण की शुरुआत करेंगे। संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान आंदोलन की स्थिति में आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित विभागीय तैयारियों एवं विभिन्न कार्यक्रमों पर प्रभाव पड़ सकता है, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विभाग एवं शासन की होगी।
चिकित्सकों ने कहा कि बार-बार संवाद और निवेदन के बावजूद शासन द्वारा कोई ठोस निर्णय न लिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है, जिससे अब आंदोलन निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है।

